फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two youths drowned in the Ganges at the newly constructed staircase ghat

Bihar News: दो युवकों की गंगा में डूबकर मौत, नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर सुरक्षा के अभाव से फिर हुआ हादसा

Sun, 19 Oct 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

Bihar News: सुधीर की मां शकुंतला देवी ने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अचानक दोनों युवक गंगा की तेज धार में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths drowned in the Ganges at the newly constructed staircase ghat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने आए दो युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। डूबे युवकों में से एक की पहचान बिहारशरीफ के पहाड़ी निवासी 23 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन


पढे़ं: सीवान में छठ घाट पर स्नान के दौरान बुजुर्ग महिला की डूबकर मौत, मंदिर में पूजा के लिए आई थीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर की मां शकुंतला देवी ने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अचानक दोनों युवक गंगा की तेज धार में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवनिर्मित सीढ़ी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है।

गौरतलब है कि इस घाट पर पिछले तीन महीनों में दर्जनों लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

e
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed