फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two people died in a road accident in Patna, the death of a schoolboy and his uncle

Bihar News : पटना में फोर लेन पर हाइवा ने ली जान; पांच साल के भतीजे को बाइक से लौट रहा था, दोनों की मौत

Thu, 13 Apr 2023 06:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Apr 2023 06:25 PM IST
सार

पटना-बख्तियारपुर फोर लेन टोल रोड पर गुरुवार को दोपहर बाद पांच साल के भतीजे को स्कूल से लेकर लौट रहे चाचा की बाइक को हाइवा ने ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Two people died in a road accident in Patna, the death of a schoolboy and his uncle
पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) टोल टैक्स बढ़ाने में लगा है, लेकिन टोल रोड में जान लेकर भागने वाली गाड़ियों को पकड़ने तक का सिस्टम इसके पास आज भी नहीं बना है। पटना-बख्तियारपुर फोर लेन टोल रोड पर खुसरूपुर में गुरुवार को दोपहर बाद पांच साल के भतीजे को स्कूल से लेकर लौट रहे चाचा की बाइक को हाइवा ने ऐसी टक्कर मारी कि दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर टोल रोड से भी हाइवा लेकर आसानी से भाग गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद हंगामा करने लगे ग्रामीण 
बताया जा रहा है कि खुसरूपुर निवासी शिवम कुमार (25) अपने भतीजा मुक्कू (5) को बाइक से लेकर स्कूल से वापस अपने गांव मोदीपुर लौट रहा था। इसी क्रम में तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) चाचा भतीजा को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ही चाचा शिवम कुमार एवं भतीजा मुक्कू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


काफी देर तक बाधित रहा आवागमन
घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना खुसरूपुर थाने को दी। इधर सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना के दारोगा राघवेंद्र झा मौके पर पहुंचे।  लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के NMCH भेज दिया। मामले पर दारोगा राघवेंद्र झा ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed