फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two people died and 15 injured in a road accident in Mokama, Patna: Kanwar Yatra, Deoghar, Ballia,

Bihar: कांवरियों से भरी पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, 15 घायल; बलिया से देवघर जा रहे थे सभी

Sun, 20 Jul 2025 07:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Jul 2025 07:50 AM IST
सार

मोकामा थाना के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कांवरियों से भरी पिकअप उत्तर प्रदेश से झारखंड जा रही थी। हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Two people died and 15 injured in a road accident in Mokama, Patna: Kanwar Yatra, Deoghar, Ballia,
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 श्रद्धालुओं की घायल हो गए। घटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनार मोड़ गांव के पास न्यू फोरलेन पर हुई। शनिवार देर रात पिकअप वैन में सवार होकर 17 कावंरियां देवघर जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष, कुल दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिकअप पर कुल 26 कावड़िया सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रक से टक्कर के पास पलटी पिकअप
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलिया से पिकअप पर सवार होकर कांवरिए झारखंड के देवघर पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही पिकअप न्यू फोरलेन पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

पटना में नाले से मिला युवक का शव, 13 दिन से लापता था; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवया गया
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पिकअप में फंसे और घायल श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकालकर मोकामा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर अवस्था में कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया। मृतक कावड़िया श्रद्धालुओं के शवों को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed