{"_id":"687c688a18289396d9021e24","slug":"bihar-news-dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-in-patna-people-protested-on-suspicion-of-murder-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में नाले से मिला युवक का शव, 13 दिन से लापता था; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में नाले से मिला युवक का शव, 13 दिन से लापता था; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल
Sun, 20 Jul 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:24 AM IST
सार
Patna News: फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत डूबने से हुई या हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना की राजधानी के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मौर्य बिहार कॉलोनी निवासी 13 दिनों से लापता मंजेश कुमार का शव कॉलोनी के पीछे नाले से बरामद किया गया है। मृतक के शव मिलने की जानकारी होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मंजेश कुमार पटना एम्स के सामने एक दवा मेडिकल में काम करते थे। शव मिलते ही परिजनों और मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उनकी पत्नी, दो बच्चे और परिवार के अन्य लोग रोने-बिलखने लगे। वहीं, दर्जनों लोगों की भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा किया और फुलवारी शरीफ थाना पुलिस से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि मंजेश की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है और पुलिस अब तक हत्यारों को पकड़ने में नाकाम रही है। लोगों का कहना था कि पुलिस को पहले ही घटना के बारे में जानकारी दी गई थी कि वह लापता हैं, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर पाई। घटनास्थल पर पहुंचे फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मौके पर तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
परिजन बोले- मंजेश को अगवा कर मार डाला
परिजनों ने बताया कि मंजेश कुमार छह जुलाई की शाम अचानक लापता हो गए थे। वह एम्स के पास स्थित एक दवा दुकान में काम करते थे। परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाना में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शिवाला से बिहटा के नेउरी के बीच लगातार खोजबीन की। शनिवार को भी उनका मोबाइल लोकेशन शिवाला में ही ट्रेस किया गया था। इसके बाद कॉलोनी के पीछे से गुजर रहे एक राहगीर ने नाले में शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतक मंजेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि यह साधारण मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। उनका कहना है कि मंजेश को अगवा कर उसकी हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को नाले में फेंका गया है।
विज्ञापन
Bihar: कांवरियों से भरी पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, 15 घायल; बलिया से देवघर जा रहे थे सभी
लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पानी में रहने के कारण काफी फूल गया था, जिससे शरीर पर चोट या अन्य निशान स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे कि हत्या कैसे की गई। घटना के बारे में परिवार के लोग कुछ भी बात नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि मंजेश पत्नी को यह कहकर गए थे कि वह कलम लाने जा रहे हैं, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।