फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tragic accident in Bhojpur, uncle and nephew died due to drowning in flood water

Bihar News: भोजपुर में दर्दनाक हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से मामा-भांजे की मौत; गांव में मचा कोहराम

Fri, 12 Sep 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

Bihar Accident: परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे धान के खेत की ओर गए थे। इस दौरान वे बाढ़ के पानी में स्नान करने लगे। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Tragic accident in Bhojpur, uncle and nephew died due to drowning in flood water
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ के पानी में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान दूधघाट गांव के हरेंद्र बिंद के 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और लालबाबू बिंद के 12 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे धान के खेत की ओर गए थे। इस दौरान वे बाढ़ के पानी में स्नान करने लगे। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल पाए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें:  नगर विकास एवं आवास विभाग में होगी सैकड़ों बहालियां, मंत्री जिवेश कुमार ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक सोनू के पिता हरेंद्र बिंद मूल रूप से हिरखी पिपरा गांव के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ वर्षों से अपने ससुराल दूधघाट गांव में ही रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed