फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Traffic Police changed many routes due to Christmas and Saras Mela near gandhi maidan patna bihar

Bihar News : पटना में बदले गए कई रूट, तीन दिनों तक रहेगा प्रभावी; जानिए किन मार्गों पर की गई है एंट्री बंद

Thu, 25 Dec 2025 10:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 25 Dec 2025 10:07 AM IST
सार

Patna News : पटना में कई मार्गों पर नो एंट्री की बोर्ड लगा दी गई है, यानी आप उधर से गुजर नहीं सकते हैं। इसके लिए आपको वैकल्पिक रास्ते खोजने होंगे। यह बदले गये मार्ग तीन दिनों तक प्रभावी रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Bihar News : Traffic Police changed many routes due to Christmas and Saras Mela near gandhi maidan patna bihar
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किये गए हैं। यातायात पुलिस ने गांधी मैदान के चारों ओर व्यावसायिक वाहनों (ऑटो और ई-रिक्शा) के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह बदलाव क्रिसमस के जश्न और गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले के कारण किया गया है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


आज से 28 दिसंबर तक पाबंदी
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह प्रतिबंध गुरुवार (क्रिसमस) के अलावा 27 और 28 दिसंबर (शनिवार और रविवार) को भी प्रभावी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार और मेले के कारण गांधी मैदान क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए जाम से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: 'नीतीश कल भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे मुख्यमंत्री', पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

प्रमुख रूटों पर यह रहेगा बदलाव
पुलिस ने विभिन्न इलाकों से गांधी मैदान आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दानापुर से राजापुर पुल होकर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहे से ही वापस मोड़ दिया जाएगा। गायघाट की ओर से आने वाले वाहनों को कारगिल चौक (डबल डेकर के पश्चिमी छोर) से वापस भेज दिया जाएगा। भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर यानी गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एसपी वर्मा रोड कि तरफ से आने वाले ऑटो स्वामीनंदन तिराहा तक ही आएंगे और बाटा मोड़ होकर लौट जाएंगे। वहीं बारी पथ यानी मछुआ टोली से आने वाले वाहन ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ही जा सकेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

इन रास्तों पर भी रहेगी सख्ती
बुद्ध मार्ग या छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही पुलिस लाइन गेट नंबर-01 से बैंक रोड की ओर भी ये वाहन नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार किसी भी स्थिति में व्यावसायिक वाहनों को गांधी मैदान या बाकरगंज की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed