{"_id":"689be5c461a2ee95cd040cb8","slug":"bihar-news-three-children-died-after-drinking-poisonous-milk-bihta-patna-bihar-police-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जहरीला दूध पीने से तीन बच्चों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जहरीला दूध पीने से तीन बच्चों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 13 Aug 2025 06:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:39 AM IST
सार
Bihar : महिला अपने भाई की शादी में अपने बच्चों के साथ अपने मायके आई थी, जहां उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। अब पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खीरी मोर थाना क्षेत्र के खीरी मोर गांव स्थित अपने ननिहाल आए तीन बच्चों की दूध पीने के कारण मौत हो गई। तीनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना को लेकर गांव में मातमी माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Election Commission : बिहार में शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा, राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ रहेंगे कई नेता
विज्ञापन
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अरवल जिले के कलेर थाना अंतर्गत मसदपुर गांव के रहने वाले मोहन ठाकुर सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। इस बीच तीन बच्चों अपनी माँ के साथ पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खीरी मोर गांव स्थित कामेश्वर ठाकुर नाना के घर आए हुए थे। तीनों बच्चों ने घर में जहरीला दूध पी लिया। इसके बाद तीनों बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में इलाज के लिए पालीगंज अस्पताल में ले गए। लेकिन विकास कुमार 5 वर्ष मोहित कुमार 3 वर्ष की दर्दनाक मौत इलाज के क्रम में हो गई। वहीं बच्ची निधि कुमारी (6) को पीएमसीएच रेफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : बिहार में 120 साल की महिला वोटर, चौंकिए नहीं मिलिए इनसे; गिनीज बुक वाले आएंगे क्या?
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के भाई रितेश ठाकुर की शादी समारोह थी। इसी दौरान उनकी बहन मीरा कुमारी और तीन बच्चे पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी पर गांव मायके गई थी। हालांकि अभी तक घटनास्थल पर मृतक के पिता मौजूद नहीं हैं। घटना के बाद तरह-तरह के चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन