फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: This gang used to rob women with fake gold biscuits, Patna police raided and arrested four people.

Bihar News: इस तरह झांसे में लेकर महिलाओं से लूटपाट करता था गिरोह, पटना पुलिस ने छापेमारी कर चार को पकड़ा

Sat, 06 Dec 2025 09:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Dec 2025 09:44 PM IST
सार

Patna Police: पटना के अगमकुआं थाने की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिसिया जांच में यह बात बता चला कि चारों बदमाश अलग तरीके से लूटपाट करते थे। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar News: This gang used to rob women with fake gold biscuits, Patna police raided and arrested four people.
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के अगमकुआं थाना पुलिस ने सोने की नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं से ठगी और लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से सोने जैसा दिखने वाला बिस्कुट, नकद रुपये, मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक ऑटो बरामद किया है। घटना की पुष्टि पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने की।

विज्ञापन

ऐसे करते थे लूटपाट
सूत्रों के अनुसार, अगमकुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा मोड़ के पास ऑटो में सवार कुछ अपराधी महिलाओं से ठगी और छिनतई करने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्परता से छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से ऑटो में सवार दो व्यक्तियों और स्कूटी पर सवार दो युवकों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि ये लोग भोली-भाली महिलाओं को सोने की बिस्किट जैसा दिखने वाला पदार्थ दिखाकर उनसे पैसे ऐंठते थे तथा विरोध करने पर लूटपाट भी कर देते थे।

विज्ञापन

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े ₹5 लाख की लूट, कलेक्शन एजेंट को हथियार दिखाकर बदमाश फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों की तलाश में छापेमारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुदाम (30), अरमान (30), जोनु (32) और शाहिद (32) के रूप में हुई है। ये सभी पटना के सुल्तानगंज और हुसैनगंज तथा सीवान जिले के रहने वाले हैं। पुलिस का मानना है कि पटना के विभिन्न क्षेत्रों में इन्होंने कई ठगी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों व उनकी गतिविधियों का खुलासा हो सके। पुलिस इन बदमाशों की निशानदेही के आधार पर कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश में भी छापेमारी चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed