Bihar News: कैमूर में तीज की खुशियां मातम में बदली, पोखर में डूबे तीन भाई-बहन, दो की मौत; परिजन बेसुध
Bihar: तीनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में तीज पर्व के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही एक पोखरे (तालाब) में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज रामगढ़ रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीज पर्व पर गजेंद्र यादव की तीन बेटियां अंशिका कुमारी (13 वर्ष), खुशबू कुमारी (11 वर्ष) और नेहा कुमारी (12 वर्ष) नहाने के लिए पोखरे में गई थीं। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और किसी तरह तीनों को बाहर निकाला।
पढ़ें: 20 साल से बंद मकान का दावा निकला झूठा? कटिहार में कांग्रेस बनाम प्रशासन; क्या है पूरा मामला
तीनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।