फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Tej Pratap yadav targeted Sanjay yadav against insult rohini acharya

तेज प्रताप के निशाने पर फिर आए संजय: कहा- बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, जयचंदो को परिणाम चुकाना पड़ेगा'

Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
सार

Bihar : आज राबड़ी आवास के सामने राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उनका आक्रोश संजय यादव के खिलाफ था। अब एक बार फिर तेज प्रताप ने संजय यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News : Tej Pratap yadav targeted Sanjay yadav against insult rohini acharya
तेज प्रताप का पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रोहिणी आचार्या के परिवार और पार्टी छोड़ने के बयान के बाद तेज प्रताप यादव भड़क गये थे और उसी दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। आज फिर उन्होंने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा!
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav : तेजस्वी यादव के लिए नरम नहीं, रोहिणी आचार्य पर भी गरम; लालू परिवार पर किस 'श्राप' की चर्चा चल रही
विज्ञापन


तेज प्रताप ने  सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्वयवहार जयचंदों के द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हालत में असहनीय है।सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सवालों के डर से बचते नजर आए तेजस्वी, नहीं खुला गाड़ी का शीशा; राबड़ी आवास पर भी लगे मुर्दाबाद के नारे

इससे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है। यह हमारे लिए और सभी महिलाओं के लिए ये पूरे तरीके से ये पूजनीय हैं और सदैव इनकी चर्चा कि जाएगी। यह एक इतिहास रहेगा और इतिहास के पन्नों में मेरी बहन का नाम सुनहरे पन्नों में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed