फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Suspicious death of son-in-law in in-laws' house in Nalanda, family accuses of murder

Bihar News: ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Sep 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:14 PM IST
सार

Nalanda News: नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of son-in-law in in-laws' house in Nalanda, family accuses of murder
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना नूरसराय थानाक्षेत्र के खरजम्मा गांव की है। मृतक की पहचान राहुल कुमार (20) के रूप में हुई है, जो पटना जिले के अथमलगोला थानाक्षेत्र के फूलपुर का निवासी था। राहुल के चाचा हिमांशु कुमार ने बताया कि दो साल पहले राहुल का जबरन विवाह कराया गया था। शादी के बाद से ही दंपति के बीच तनाव की स्थिति थी।

विज्ञापन

 
हिमांशु कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध संबंध था। राहुल इसका विरोध करता था। सोमवार की शाम को पत्नी ने राहुल को फोन करके बुलाया। जब वह ससुराल पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को बहनोई के साथ देखा। इसके बाद झगड़ा हुआ और राहुल को जबरदस्ती जहर पिला दिया गया।
विज्ञापन



 
हालांकि, मृतक राहुल की सास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल खुद शराब पीकर ससुराल आया था। रास्ते में ही उसने कॉल कर बताया था कि उसने शराब में जहर मिला लिया है। ससुराल वालों ने तुरंत नूरसराय थाना को सूचना दी। उसके बाद पुलिस और परिजन उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की गहन छानबीन की जा रही है। युवक ने पुलिस के सामने बताया था कि वह जहर पीकर आया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed