{"_id":"6894678e98a9c984a1035c9d","slug":"bihar-news-six-ips-officers-and-26-dsp-transfer-news-transfer-and-posting-notification-issued-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 26 डीएसपी का किया तबादला, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ 26 डीएसपी का किया तबादला, अधिसूचना जारी
Thu, 07 Aug 2025 02:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:15 PM IST
सार
Bihar : छह आईपीएस अधिकारियों के साथ -साथ 26 डीएसपी का भी स्थानांतरण हुआ है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानांतरण होने वाले अधिकारियों में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार डीजीपी विनय कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने फिर छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही 26 डीएसपी का भी स्थानांतरण हुआ है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानांतरण होने वाले अधिकारियों में 2021 बैच के मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी, 2022 बैच की शैलजा, संकेत कुमार, गरिमा, साक्षी कुमारी और 2023 बैच की कोमल मीणा शामिल हैं।
विज्ञापन
मोहिबुल्लाह अंसारी को अब पटना विधि व्यवस्था पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक पटना में नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। शैलजा को नालंदा हिलसा की जिम्मेदारी मिली है। यह अब तक वैशाली की सहायक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही थी। संकेत कुमार को बिक्रमगंज रोहतास भेजा गया है। यह अब तक सारण में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रही थी। गरिमा को सरैया मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी मिली है। यह अब तक मुजफ्फरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रही थी। साक्षी कुमारी को बलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है, जो अब तक सहायक पुलिस अधीक्षक बेगूसराय में पदस्थापित थी। कमल मीणा को पटना मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। यह अब तक दरभंगा में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थी।
विज्ञापन
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
रोहतास जिला के सहरियार अख्तर (2010) अब राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। गोपालगंज निवासी सुनीता कुमारी (2010) अब सीतामढ़ी पुपरी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। नालंदा के रहने वाले पोलस्त कुमार अब बक्सर जिले के डुमरांव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भभुआ जिला के प्रेमचंद सिंह अब बि0वि0स0पु0-16 में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पटना जिला के सुमित कुमार को राजगीर बिहार पुलिस अकादमी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा जिले के राजेश कुमार अब झाझा जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे और पटना के ज्योति शंकर अब पूर्णिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। अब तक वह नालंदा जिले में साइबर क्राइम मैं पुलिस विभाग उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।