फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Shopkeeper who poisoned his wife and children dies, did so because he was troubled by debt

Bihar News: अपनी पत्नी और बच्चों को जहर खिलाने वाले दुकानदार ने भी तोड़ा दम, कर्ज से परेशान होकर ऐसा किया था

Sun, 20 Jul 2025 10:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

Nalanda News: नालंदा एसपी भारत सोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया है। सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Shopkeeper who poisoned his wife and children dies, did so because he was troubled by debt
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के पावापुरी में अपनी पत्नी और बच्चों को जहर खिलाने मारने वाले साड़ी दुकानदार की भी मौत हो गई। अस्पताल में उसने दुकानदार ने दम तोड़ दिया। जहर खाने से परिवार के सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार देर रात घर के मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार रात धर्मेंद्र की पत्नी सोनी कुमारी, दो बेटियों और एक बेटे की मौत हो चुकी थी। पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को सल्फास की गोली खिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने वाला धर्मेंद्र कर्ज से परेशान था। धर्मेंद्र ने दो लोगों से पांच लाख 50 हजार रुपए का कर्ज लिया था। उन्हें हर महीने 10 फीसदी ब्याज के हिसाब से 55 हजार देना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


सूदखोर धर्मेंद्र की पत्नी से भी बदसुलूकी करने लगे थे
ब्याज ना मिलने के कारण सूदखोर लगातार धर्मेंद्र और उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। सूदखोर धर्मेंद्र की पत्नी से भी बदसुलूकी करने लगे थे। यही सब कुछ देख धर्मेंद्र ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या के बारे में सोची। कपड़े का कारोबार चल नहीं रहा था और सूदखोर सूद के पैसे के लिए परिवार को परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


 पटना में नाले से मिला युवक का शव, 13 दिन से लापता था; विरोध में लोगों ने किया जमकर बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई
सल्फास की गोलियां खाने के बाद दो बेटियां दीपा और अरीमा की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गई थी। जबकि देर रात मां सोनी कुमारी एवं बेटा शिवम की भी मौत हो गई थी। शनिवार को सोनी कुमारी के मायके बिन्द थाना क्षेत्र के बरहोग गांव, सभी शवों को ले जाया गया। जहां से अंतिम संस्कार के लिए बाढ़ स्थित उमानाथ घाट ले जाया गया। जहां छोटे बेटे सत्यम ने मां, भाई और दे बहनों को मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र के फर्द ब्यान पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed