फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Shilapujan on Janaki Navami for 834-year-old Shriram Janaki Math, heritage conservation drive

Bihar News: जानकी नवमी पर होगा श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार का शिलापूजन, 834 साल पुरानी धरोहर सहेजने की पहल

Sat, 18 Apr 2026 05:07 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: Priya Verma Updated Sat, 18 Apr 2026 05:07 PM IST
सार

सीतामढ़ी के 834 वर्ष प्राचीन श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार को लेकर शिलापूजन समारोह 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और संत समाज ने सहभागिता की अपील करते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
Bihar News: Shilapujan on Janaki Navami for 834-year-old Shriram Janaki Math, heritage conservation drive
श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार को लेकर शिलापूजन समारोह 25 अप्रैल को - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामायण रिसर्च काउंसिल आगामी 25 अप्रैल को श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर सीतामढ़ी के राघोपुर बखरी स्थित अति प्राचीन श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिलापूजन समारोह आयोजित करने जा रही है। लगभग 834 वर्ष पुराने इस मठ के शिलापूजन कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस आयोजन की आधिकारिक जानकारी देने के लिए आज राघोपुर बखरी स्थित मठ परिसर में काउंसिल की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में सीतामढ़ी और शिवहर से कई जनप्रतिनिधि और संत-समाज के लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में सीतामढ़ी से विधायक सुनील कुमार पिंटू, रीगा से विधायक वैद्यनाथ प्रसाद, शिवहर से विधायक डॉ. श्वेता तथा रुन्नीसैदपुर से विधायक पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News : पीएम मोदी के मंत्री रहे, अब नई पार्टी बनाएंगे; सम्राट चौधरी पर आरके सिंह ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने काउंसिल की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं विधायक डॉ. श्वेता ने नारी-शक्ति से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने काउंसिल को इस पवित्र कार्य के लिए धन्यवाद दिया। विधायक पंकज कुमार ने भी अधिक से अधिक लोगों से इस योजना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed