{"_id":"69e3647057e18167aa088c71","slug":"pm-modi-central-government-ex-minister-rk-singh-will-form-new-party-reaction-on-samrat-choudhary-bihar-news-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पीएम मोदी के मंत्री रहे, अब नई पार्टी बनाएंगे; सम्राट चौधरी पर आरके सिंह ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पीएम मोदी के मंत्री रहे, अब नई पार्टी बनाएंगे; सम्राट चौधरी पर आरके सिंह ने क्या कहा?
Sat, 18 Apr 2026 04:31 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:31 PM IST
सार
RK Singh New Party: भाजपा कोटे से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आरके सिंह अब अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी, पूर्व सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी बहुत कुछ कहा।
विज्ञापन
आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा छोड़ चुके सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आर. के. सिंह (राज कुमार) ने अपनी नई पार्टी बनाने का एलान किया है। भाजपा छोड़ने के करीब पांच महीने बाद उनकी पार्टी राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर काम करेगी। इस पार्टी में “ईमानदार, शिक्षित और जातिवाद से मुक्त” लोगों को जोड़ा जाएगा। उनका मुख्य फोकस बिहार की राजनीति पर रहेगा।
आर.के. सिंह ने कहा कि जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूसरे कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उस दौरान 99 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि अच्छी नहीं है और उनमें ईमानदारी व स्पष्ट दृष्टि की कमी है। आरके सिंह ने दावा किया कि वह राज्य का बेहतर नेतृत्व नहीं कर सकते।
“खुलकर बोलने” की वजह से निलंबित किया गया
आरा से पूर्व लोकसभा सांसद रहे सिंह ने कहा कि उन्हें “खुलकर बोलने” की वजह से निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी अपनी बात खुलकर रखता था, चाहे मैं सांसद था या मंत्री। हालांकि, मैंने भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मुखर रुख के बावजूद उन्हें सात साल तक ऊर्जा मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए बड़ी बात थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से कोई दखल नहीं होता था और उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट थी। बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी रहे आरके सिंह केंद्र सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं और बाद में राजनीति में आकर केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी, लेकिन पिछले साल नवंबर में पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
आर.के. सिंह ने कहा कि जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूसरे कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उस दौरान 99 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि अच्छी नहीं है और उनमें ईमानदारी व स्पष्ट दृष्टि की कमी है। आरके सिंह ने दावा किया कि वह राज्य का बेहतर नेतृत्व नहीं कर सकते।
विज्ञापन
“खुलकर बोलने” की वजह से निलंबित किया गया
आरा से पूर्व लोकसभा सांसद रहे सिंह ने कहा कि उन्हें “खुलकर बोलने” की वजह से निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी अपनी बात खुलकर रखता था, चाहे मैं सांसद था या मंत्री। हालांकि, मैंने भाजपा द्वारा की गई कार्रवाई को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
Bihar News : तेजस्वी यादव 24 अप्रैल को कुछ करेंगे? सम्राट चौधरी सरकार सदन में बहुमत दिखाने उतरेगी
पीएम मोदी ने स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट दीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मुखर रुख के बावजूद उन्हें सात साल तक ऊर्जा मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए बड़ी बात थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मंत्रालय में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से कोई दखल नहीं होता था और उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट थी। बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी रहे आरके सिंह केंद्र सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं और बाद में राजनीति में आकर केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी, लेकिन पिछले साल नवंबर में पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।