फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Sanjay Paswan met Samrat Chaudhary about dafedar and chaukidar patna bihar

Bihar : दफादार-चौकीदारों के आश्रितों की गुहार, सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन, सेवा बहाली की मांग

Tue, 13 Jan 2026 11:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Jan 2026 11:53 PM IST
सार

Bihar : अब दफादार और चौकीदारों के भविष्य भी बदलेंगे। उनके आश्रितों के समस्याओं का भी समाधान होगा। ऐसा होना तब मुमकिन हुआ, जब लोजपा नेता और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने सम्राट चौधरी से मिलकर उनके समस्याओं  की उन्हें जानकारी दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Sanjay Paswan met Samrat Chaudhary about dafedar and chaukidar patna bihar
गन्ना मंत्री संजय पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोजपा (रामविलास) के नेता सह गन्ना उद्योगमंत्री संजय पासवान ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने दफेदारों-चौकीदारों के आश्रितों के भविष्य पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। मुलाक़ात के बाद गन्ना उद्योगमंत्री संजय पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी बात साझा की। उन्होंने लिखा, "दफादार चौकीदारों के आश्रितों की वर्षों पुरानी और संवेदनशील समस्या को लेकर आज माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें विस्तृत पत्र सौंपा। दफादार चौकीदारों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है, किंतु आज उनके आश्रित आजीविका एवं सुरक्षा के संकट से जूझ रहे हैं। आशा है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 2026 में नीतीश कुमार रिटायर होंगे? 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा करते हुए क्या संदेश देंगे बिहार के सीएम
विज्ञापन


अधर में लटका है भविष्य 
मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री को संजय पासवान ने बताया कि दफादार और चौकीदारों ने दशकों से सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूचना तंत्र को मजबूत करने से लेकर स्थानीय अपराधों पर अंकुश लगाने तक, इनका योगदान अतुलनीय रहा है। हालांकि, वर्तमान में उनके आश्रित गंभीर आर्थिक तंगी और सुरक्षा के संकट से जूझ रहे हैं। सौंपे गए पत्र के के द्वारा संजय पासवान ने इस बात पर जोर दिया कि चौकीदार संवर्ग के परिजनों की सेवा बहाली और अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार को मानवीय रुख अपनाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आश्रितों के सामने आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं बचा है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए कानूनी अड़चनों को दूर कर नियमावली में आवश्यक संशोधन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Mountain Man: कब है माउंटेन मैन की जयंती? भाजपा ने दशरथ मांझी का जन्मदिन आज ही मना लिया

उपमुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
ज्ञापन स्वीकार करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार दफादार-चौकीदारों के योगदान का सम्मान करती है और उनके आश्रितों की समस्याओं पर विधि-सम्मत एवं सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दफादार-चौकीदार समाज के अंतिम प्रहरी हैं। उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अस्पताल के काउंटर पर महाठग! पटना एम्स और कुर्जी अस्पताल में गबन ने दी बड़ी सीख

क्या है उनकी प्रमुख मांगें
उनकी पहली मांग है कि उनके घर वालों की अनुकंपा पर बहाली हो। यानी सेवानिवृत्त या मृत चौकीदारों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा में शामिल किया जाए। लंबे समय से लंबित मानदेय और अन्य भत्तों का समय पर भुगतान हो और ड्यूटी के दौरान जोखिम को देखते हुए विशेष बीमा सुरक्षा का उन्हें लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed