{"_id":"68885da1f694bba2d903a60e","slug":"bihar-news-ruckus-on-the-road-in-protest-against-the-murder-of-a-youth-in-patna-bihar-police-investigation-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर बवाल, अपराधियों ने बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर बवाल, अपराधियों ने बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया था
Tue, 29 Jul 2025 11:05 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:05 AM IST
सार
Patna Police: घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 30 को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
लोगों को समझाने में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापुर गांव स्थित ईंट भठ्ठा के पास गंगा नदी के घाट पर 5 दिन पूर्व पुलिस ने शव को बरामद किया था। इसकी पहचान परिवार वालों ने कर ली है। युवक की हत्या के विरोध में परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को ब्यापुर गांव के पास जमकर विरोध जताया। सड़क जाम के कारण गाड़ियों की कतार सड़क पर लग गई। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही, हालांकि परिवार वाले अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग करते रहे। सड़क जाम के कारण लोग काफी घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन
फोटो के आधार पर परिवार वालों ने की शव की पहचान
बताया जाता है कि व्यापुर गांव के रहने वाले रुदल राय का पुत्र टुन्नू कुमार पिछले 10 दिनों से लापता था। इस बीच ब्यापुर के एक ईंट भठ्ठा स्थित गंगा नदी घाट के पास हत्या करने के बाद अपराधियों ने एक अज्ञात युवक के शव को बोरी में ईंट-पत्थर भरकर ठिकाने लगाने के इरादे से पांच दिन पूर्व फेंक दिया और फरार हो गए थे। शव से आ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह समेत पुलिस टीम ने मृतक के शव को बरामद किया। इसके बाद 72 घंटे तक युवक के शव को रखा गया, उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार की रात मृतक के शव के फोटो के आधार पर परिवार वालों ने पहचान कर ली। मृतक के शव की पहचान टुन्नू कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन
डॉक्टर पर गोलीबारी करने वाले कुख्यात से पुलिस की मुठभेड़; अपराधी को लगी गोली, ANMCH में भर्ती
विज्ञापन
अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही, लेकिन परिवार वाले तब तक सड़क जाम समाप्त नहीं करने की मांग पर डटे रहे जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान परिवार वालों ने की है। इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस को युवक के लापता होने की बात कही है। साथ ही मृतक के शव के फोटो से परिजनों ने पहचान कर ली है। इसमें आगे की कार्रवाई चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।