Bihar News: रोहतास में हत्या के विरोध में बवाल, गुस्साए लोगों ने एनएच जाम किया, यह मांग कर रहे
Rohtas News: गुस्साए लोगों ने करीब चार घंटे तक हाइवे को जाम रखा। शव को रोड पर रखकर हंगामा किया। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासाराम में शनिवार देर रात शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में अपराधियों द्वारा एक शख्स की हत्या किए जाने के बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जामकर प्रदर्शन किया। शिवसागर के गिरधरिया मोड के समीप नाराज ग्रामीण प्रशासन से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर घंटों प्रदर्शन किया।
तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े
राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन फिर पीड़ित परिवार को ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे को लेकर लिखित भी आश्वासन मांगा और लगातार अपनी मांग पर अड़े रहे।
एनएच पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
ग्रामीणों ने इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों लेन को पूरी तरह जाम कर दिया। जिससे चंद मिनटों में हीं सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने लगभग 4 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित रखा। वहीं सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम आशुतोष रंजन एवं डीएसपी वन दिलीप कुमार ने लोगों को समझाने बुझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। हालांकि काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया और फिर शव को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया गया।