फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rs 46 lakh fraud in the name of investment in share market, accused arrested from Patna

Bihar News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी पटना से गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 07:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Aug 2025 07:38 AM IST
सार

Bihar: गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 3 पासबुक, 2 चेकबुक, 1 आधार कार्ड, 1 फर्जी एफिडेविट, 1 अंक प्रमाण पत्र, जाली मुहर, अंगूठे का निशान लगा सादा कागज और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किए गए।

विज्ञापन
Bihar News: Rs 46 lakh fraud in the name of investment in share market, accused arrested from Patna
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 46 लाख 49 हजार 700 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बक्सर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बक्सर पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को साइबर थाना बक्सर में वादी संजय कुमार ने आवेदन दिया था कि 2 जून से 21 जून के बीच किसी अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति ने अलग-अलग शेयरों में निवेश कराने के नाम पर उनसे कुल 46,49,700 रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना बक्सर में कांड संख्या-38/25 दर्ज की गई।

विज्ञापन

एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना बक्सर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान यह पता चला कि संदीप कुमार (पिता टुनटुन लाल रजक), निवासी बंदर बगीचा, डाक बंगला रोड, थाना कोतवाली, जिला पटना के खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें; नहीं रहे गोपालगंज के ‘रॉबिनहुड’ पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय, दिल्ली में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 3 पासबुक, 2 चेकबुक, 1 आधार कार्ड, 1 फर्जी एफिडेविट, 1 अंक प्रमाण पत्र, जाली मुहर, अंगूठे का निशान लगा सादा कागज और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खाते पर अन्य चार राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में साइबर डीएसपी अविनाश कुमार कश्यप और पुअनी श्रीकांत शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed