फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Road accident in Gopalganj district amid severe cold, one dead, several injured, treatment underwa

Bihar News: यहां घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, दो बसों और ट्रक की जोरदार टक्कर; एक की मौत कई घायल

Thu, 18 Dec 2025 10:40 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 10:40 AM IST
सार

गोपालगंज में घने कोहरे और ठंड के बीच दो बसों और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Gopalganj district amid severe cold, one dead, several injured, treatment underwa
सड़क हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले में भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थावे-मीरगंज बाईपास पर दो बसों और एक अनियंत्रित ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा थावे-मीरगंज बाईपास के समीप सुबह के समय हुआ। कोहरा इतना घना था कि चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं हो सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी प्रभार ग्रहण करने सैकड़ों वाहनों के साथ रवाना, संगठन की मजबूती पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, और अस्पताल में उन्हें आवश्यक इलाज दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed