फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : RJD party Tejashwi yadav will operate Operation Clean patna bihar

Bihar : राजद में ऑपरेशन क्लीन की तैयारी, तेजस्वी संभालेंगे कमान; कई भितरघातियों पर गिरेगी गाज

Mon, 19 Jan 2026 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Jan 2026 10:51 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसको लेकर पार्टी भितरघात करने वाले लगभग 300 लोगों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Tejashwi yadav will operate Operation Clean patna bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब रिफ्रेश मोड में आ गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतर ऑपरेशन क्लीन चलाने का फैसला किया है। इस रणनीति के तहत पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के संगठन को भंग कर नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। माना जा रहा है कि तेजस्वी अब उन चेहरों को आगे लाएंगे जो न केवल सक्रिय हैं, बल्कि जनता के बीच गहरी पैठ रखते हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitin Nabin: नितिन नवीन या नबीन? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा ही बाकी, बिहारी युवा की पूरी कहानी पढ़ें
विज्ञापन


संगठन में होगा बड़ा फेरबदल, बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की छुट्टी हो सकती है। उनके गिरते स्वास्थ्य और चुनाव परिणामों को देखते हुए पार्टी अब किसी युवा और ऊर्जावान नेता को बिहार की कमान सौंपने पर विचार कर रही है। इसको लेकर 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि इस नई कमिटी में सभी जातियों और धर्मों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि A to Z वाली छवि को और मजबूती दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : रोहिणी आचार्य ने सीएम पर किया बड़ा हमला; कहा- मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए

भितरघातियों की सूची तैयार, 300 नेताओं पर होगी कार्रवाई
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद राष्ट्रीय जनता दल अब बड़े बदलाव की तैयारी में है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि चुनाव के वक्त पार्टी के ही कई नेताओं ने उम्मीदवारों को नुकसान पहुँचाया। इसको लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने भितरघात करने वाले लगभग 300 लोगों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपी है। तीन दर्जन से अधिक ऐसे नेता चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्ट किए थे। इसलिए तेजस्वी यादव ने अब यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कार्यालय में अनुशासन भंग करने वाले आधा दर्जन कर्मियों और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। 
यह खबर भी पढ़ें-Cough Syrup: बिहार से कैसे निकली दवा? ट्राइडस सील, परवेज बोले- हमने तो किशनगंज भेजा, दूसरे राज्य नहीं भेजते

अब जनता दरबार और ऑफिस पॉलिटिक्स पर जोर
तेजस्वी यादव पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि वे आम कार्यकर्ताओं और जनता की पहुंच से दूर रहते हैं। इस धारणा को तोड़ने के लिए तेजस्वी यादव ने अब सीधा मोर्चा संभाल लिया है। बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे। वह प्रदेश कार्यालय से ही केवल पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे, बल्कि आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। पार्टी का मानना है कि तेजस्वी के चेहरे पर 1 करोड़ 90 लाख लोगों ने भरोसा जताया है। ऐसे में अब सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों पर राजद और भी आक्रामक रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed