{"_id":"6940439063148c78a5006d4b","slug":"bihar-news-rjd-party-tejashwi-yadav-wife-rajshree-targeted-nitish-kumar-viral-video-patna-bihar-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी की पत्नी ने कहा- शर्म आ रही मुख्यमंत्री कहते हुए, सीएम का वीडियो क्यों ट्रोल कर रहा विपक्ष ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी की पत्नी ने कहा- शर्म आ रही मुख्यमंत्री कहते हुए, सीएम का वीडियो क्यों ट्रोल कर रहा विपक्ष ?
Mon, 15 Dec 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:51 PM IST
सार
Bihar : तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से किये गए पोस्ट की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है। उस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी है, जिसके जरिये सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा गया है। लिखा है- "शर्म आ रही उनको मुख्यमंत्री कहते हुए।"
विज्ञापन
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर विपक्ष ट्रोल कर रहा है। विपक्ष एक वीडियो को शेयर करते हुए ऐसी ऐसी बातें लिख रहा, जो राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बन गया है। नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसके साथ लिखा है कि, "ये महोदय जो महिला के चेहरे से नक़ाब खींच रहे हैं वो बिहार के मुख्यमंत्री हैं।" “मुख्यमंत्री”…. कहते हुए भी शर्म आ रही है। यह भाजपा की संगति का असर है!
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
विज्ञापन
विपक्ष कर रहा ट्रोल
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उनका कहना है कि यह घटना जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो के "अस्थिर मानसिक स्वास्थ्य" का नवीनतम प्रमाण है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का एक महिला के निजी पहनावे को इस तरह सार्वजनिक रूप से खींचना अशोभनीय और अपमानजनक है। हालांकि उस पोस्ट पर कई लोगों ने राजश्री की भी आलोचना की है।
यह खबर भी पढ़ें-Murder Case : पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, बरामद मोबाइल से होगी मृतक की पहचान
नव नियुक्त आयुष डॉक्टरों को बांटे जा रहे थे नियुक्ति पत्र
दरअसल यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के सचिवालय 'संवाद' में आयुष डॉक्टरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्त किए गए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। वहां आज लगभग 1,000 से अधिक नव नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नियुक्त किए गए डॉक्टरों में 685 आयुर्वेद डॉक्टर, 393 होम्योपैथ और 205 यूनानी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर शामिल थे। इनमें से 10 नियुक्त डॉक्टरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि बाकी को ऑनलाइन मिले।