फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Letter in egnlish from Tejashwi yadav on election commission of india bihar election 2025

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में लिखी चिट्ठी, देश के 35 बड़े नेताओं को लिखे पत्र में है क्या?

Sat, 19 Jul 2025 05:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar News : तेजस्वी यादव ने इस बार अंग्रेजी में चिट्ठी लिखी है, ताकि कांग्रेस और दक्षिण भारतीय राज्यों के दलों के नेता भी इसे पढ़-समझ सकें। यह चिट्ठी 35 दिग्गजों को भेजी गई है, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Letter in egnlish from Tejashwi yadav on election commission of india bihar election 2025
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अब चिट्ठियों के जरिए देशव्यापी पहुंच बनाने की कोशिश शुरू की है। उन्होंने देशभर के 35 दिग्गज नेताओं को अंग्रेजी में चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ है। तेजस्वी यादव लगातार इसे गरीब और अनपढ़ मतदाताओं का नाम हटाने की साजिश बता रहे हैं और चूंकि आयोग बिहार के बाद इसे बाकी राज्यों में कराने की तैयारी में है तो तेजस्वी ने यह पत्र राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश के तमाम विपक्षी नेताओं को भेजी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा में दो माफिया गिरफ्तार, 6 लाख में परीक्षा पास कराने की देते थे गारंटी

विज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि यह पत्र मैं आपको गहरी पीड़ा के साथ लिख रहा हूँ। उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र पर हमला कर रहा है। इसलिए हम सब मिलकर इस प्रक्रिया का तब तक विरोध करेंगे जब तक यह पारदर्शी एवं समावेशी ना हो।  भारत का चुनाव आयोग (ECI) जैसी 'स्वतंत्र संस्था' किस तरह हमारी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता में जनता के विश्वास को खत्म करने पर अड़ी हुई है। इस देश का हर व्यक्ति, चाहे उसकी पृष्ठभूमि या स्थिति कुछ भी हो, अपने वोट पर गर्व करता है। देश के शासन में भागीदारी करने की क्षमता अत्यंत सशक्त बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाई महिला थानेदार, ड्राइवर भी गिरफ्तार; झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्र में आगे लिखा है कि अब लाखों मतदाताओं को, बिना किसी गलती के वंचित और अपमानित किया जा रहा है। 16 जुलाई 2025 के चुनाव आयोग के प्रेस नोटों के अनुसार लगभग 4.5% आबादी "अपने पते पर मतदाता नहीं मिलने" के नाम पर पहले ही मतदान से वंचित हो चुकी है। यह उन 4% उन लोगों के अतिरिक्त है जो "संभवतः" मर चुके हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं। इन आँकड़ों के आधार पर, ज़मीनी पत्रकार और इस प्रक्रिया पर नज़दीकी से नज़र रख रहे राजनीतिक वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मताधिकार से वंचित लोगों की संख्या 12% से 15% तक है। यह हमारे देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed