{"_id":"6868c76572280745e00ca0c4","slug":"bihar-news-raid-on-lottery-gambling-den-one-arrested-with-12-bikes-and-cash-police-searching-for-fugitives-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लॉटरी-जुए के अड्डे पर छापेमारी, 12 बाइक और नकदी के साथ एक गिरफ्तार, भगोड़ों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लॉटरी-जुए के अड्डे पर छापेमारी, 12 बाइक और नकदी के साथ एक गिरफ्तार, भगोड़ों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 05 Jul 2025 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:04 PM IST
सार
बिहटा थाना क्षेत्र में महादेव फुलवारी में अवैध रूप से चलाए जा रहे लॉटरी-जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 12 बाइकों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके पर मौजूद कई लोग घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव फुलवारी में पुलिस ने अवैध लॉटरी और जुए के अड्डे पर देर रात बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से 18 हजार 800 रुपये नकद और 12 मोटर साइकिलें जब्त की हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू उर्फ छोटू सिंह, निवासी बिशनपुरा गांव के रूप में हुई है। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
महादेव फुलवारी में करकट की छत वाले एक अस्थायी मकान में यह गेसिंग अड्डा संचालित हो रहा था। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लॉटरी व जुए के कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: चिमनी के गड्ढे में डूबे तीन किशोरों की मौत से हड़कंप, एक घर का इकलौता चिराग बुझा, गांव में मातम
पुलिस मौके से जब्त 12 मोटर साइकिलों को थाने लेकर आई है और उनकी वैधता व मालिकों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष राणा के अनुसार गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे, जबकि स्थानीय लोगों में पुलिस की अचानक कार्रवाई को लेकर खलबली मच गई। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।