फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three teenagers drowned in a chimney pit: mourning in the village, Bihar police investigation

Bihar News: चिमनी के गड्ढे में डूबे तीन किशोरों की मौत से हड़कंप, एक घर का इकलौता चिराग बुझा, गांव में मातम

Sat, 05 Jul 2025 10:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Jul 2025 10:03 AM IST
सार

Siwan News: एक साथ तीन किशोरों की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। 

विज्ञापन
Bihar News: Three teenagers drowned in a chimney pit: mourning in the village, Bihar police investigation
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा खास गांव से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के तीन मासूम किशोरों की एक चिमनी के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान मोरा खास निवासी पंकज यादव के आठ वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार, हरिकिशोर यादव के पुत्र अमन कुमार तथा रंगीला यादव के 10 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के रूप में की गई है। इनमें अजित कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई
घटना के संबंध में मृतक अमन के चाचा नंद किशोर यादव ने बताया कि गांव में ही एक चिमनी स्थित है, जहां ईंट निर्माण के लिए जेसीबी से गहरी मिट्टी की खुदाई की गई थी। उसी गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तीनों किशोर नहाने के इरादे से वहां पहुंचे लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब शाम तक वे घर नहीं लौटे, तब खोजबीन शुरू हुई। काफी देर की तलाश के बाद शनिवार की सुबह जब चिमनी के गड्ढे में गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई, तो तीनों का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पटना क्लब से लौट रहे बिहार के नामी उद्योगपति की हत्या; 6 साल पहले बेटे और अब गोपाल खेमका को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना पर महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गड्ढा चिमनी के लिए की गई मिट्टी की खुदाई से बना था। हादसा जलजमाव के चलते हुआ। चिमनी का स्वामित्व गांव के अशोक सिंह का बताया जा रहा है। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed