{"_id":"6703c93c57f11182190ec482","slug":"bihar-news-plenty-of-jobs-in-it-sector-government-s-agreement-with-nasscom-new-opportunities-for-youth-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आईटी क्षेत्र में रोजगार की भरमार; सरकार का NASSCOM के साथ समझौता, युवाओं के लिए नए अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आईटी क्षेत्र में रोजगार की भरमार; सरकार का NASSCOM के साथ समझौता, युवाओं के लिए नए अवसर
Mon, 07 Oct 2024 05:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:12 PM IST
सार
Bihar News: आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार सरकार का NASSCOM के साथ यह समझौता रोजगार सृजन और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स के लिए पार्ट टाइम नौकरियां
- फोटो : Freepik
विस्तार
पटना में बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग और नैसकॉम (NASSCOM) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) ने राज्य में आईटी और इलेक्ट्रोनिक सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। इस महत्वपूर्ण साझेदारी का उद्देश्य बिहार को पूर्वी भारत में आईटी निवेश और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बनाना है, जिससे राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
इस समझौते के तहत NASSCOM जो कि भारत की प्रतिष्ठित आईटी और बीपीएम क्षेत्र की संस्था है, बिहार सरकार के साथ मिलकर आईटी सेक्टर के प्रमुख निवेशकों की पहचान करेगा और उन्हें राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस भागीदारी के जरिए बिहार सरकार बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और पुणे जैसे बड़े आईटी हब में रोड-शो का आयोजन करेगी। इससे आईटी निवेशकों और राज्य के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार की आईटी नीति 2024 के तहत अब तक Airtel और CTRLS जैसी बड़ी कंपनियों ने राज्य में 450 करोड़ रुपये के निवेश से उन्नत आईटी आधारभूत संरचना के विकास का प्रस्ताव दिया है। साथ ही 10 से अधिक आईटी कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर विशेष रुचि दिखाई है। इन निवेशों से बिहार में तेजी से आईटी और ESDM क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है।
विज्ञापन
पटना में आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार की आईटी नीति 2024 एक दूरदर्शी नीति है, जिससे राज्य में आईटी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। NASSCOM के साथ यह समझौता रोजगार सृजन और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दरअसल, यह साझेदारी बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान होगा।