फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: People of Raghopur assembly reached Tej Pratap Yadav's residence, video viral RJD, Bihar Election

Bihar Election: तेजस्वी के विधानसभा के बाढ़ पीड़ित अचानक पहुंच गए तेज प्रताप यादव के आवास पर, फिर हुआ ऐसा

Sat, 13 Sep 2025 07:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Sep 2025 07:48 AM IST
सार

Bihar News: 2020 के विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए थे। इस चुनाव से पहले यह विधानसभा क्षेत्र फिर से चर्चा में है। कारण है तेज प्रताप यादव का यहां पर विशेष ध्यान होना। तेजस्वी के बड़े भाई ने फिर से राघोपुर के लोगों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा।

विज्ञापन
Bihar News: People of Raghopur assembly reached Tej Pratap Yadav's residence, video viral RJD, Bihar Election
तेज प्रताप यादव लोगों को खाना खिलाते दिखे। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का कारण है अपने छोटे भाई के विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मदद करना। दरअसल, आज पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने आवास पर महिला और पुरुषों को खुद से खाना परोसते दिखे। वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि शुक्रवार देर रात राघोपुर विधानसभा से बाढ़ से पीड़ित कुछ महिला और पुरुष मेरे आवास के बाहर सिक्योरिटी रूम में आकर बैठे थे। जैसे ही मुझे इस बात की सूचना मिली हम तुरंत ख़ुद से गेट पर पहुंचकर सभी महिलाओं और पुरषों से उनका हाल समाचार लिया।

विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने लिखा कि हम सभी लोगों को अपने आवास के अंदर लेकर गयें और सभी के लिए खाना, पानी और रहने की उचित व्यवस्था करवाये और साथ ही कुछ आर्थिक सहायता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि गरीब और जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची भगवान की सेवा होती है। तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। अब यह मामला इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक पंडितों ने कहा कि तेज प्रताप अपने भाई के ही विधानसभा पर खास फोकस कर रहे। 
विज्ञापन


छोटे भाई के विधानसभा पर तेज प्रताप का विशेष ध्यान
दो दिन पहले ही राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दौरे के दौरान वे एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर लगी खटिया पर बैठने के बाद उन्होंने वहीं पानी से चेहरा धोया और फिर अंदर जाकर परिवार से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed