फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: Tej Pratap visits brother Tejashwi Yadav Constituency Raghopur and distributes relief material

Bihar Election: भाई तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर में तेज प्रताप का दौरा, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Thu, 11 Sep 2025 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दौरे के दौरान वे एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar Election: Tej Pratap visits brother Tejashwi Yadav Constituency Raghopur and distributes relief material
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने दौरा कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। इन दिनों तेज प्रताप ‘टीम तेज प्रताप’ के नाम से पूरे बिहार में अलग अभियान चलाकर लोगों के बीच सक्रिय दिख रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दौरे के दौरान वे एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर लगी खटिया पर बैठने के बाद उन्होंने वहीं पानी से चेहरा धोया और फिर अंदर जाकर परिवार से बातचीत की।

विज्ञापन


पढ़ें: जहानाबाद मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की एक महिला से बातचीत में तेज प्रताप ने पूछा कि क्या घर में पानी घुसा था? महिला ने जवाब दिया कि “हां, पूरा घर डूबा हुआ था लेकिन सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। राशन भी हमें खुद लाना पड़ा। बातचीत के दौरान महिला ने यह भी कहा कि “हम अपनी जात के वोट देंगे या फिर मोदी बाबा को देंगे।” इस पर तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए कहा कि मोदी को छोड़िए।”

तेज प्रताप यादव का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनके ये दौरे और सक्रियता कहीं न कहीं छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed