Bihar: ‘अनुपमा यादव वापस जाओ, पवन सिंह मुर्दाबाद’...चुनाव प्रचार के दौरान काराकाट में लगे नारे; वीडियो वायरल
Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। उनके साथ वोट मांगने गई भोजपुरी गायिका को भी इसका सामना करना पड़ा। इन दोनों के विरोध का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काराकाट में अंतिम चरण में मतदान है, लेकिन काराकाट अब हॉट सीट बन गई है। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन काराकाट क्षेत्र से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी की गायिका अनुपमा यादव को आम लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि यह वीडियो काराकाट क्षेत्र के किस गांव का है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं तथा अनुपमा यादव से वापस जाने के लिए कह रहे हैं। पवन सिंह का विरोध कर रहे लोग लालू प्रसाद यादव के जयकारे लगा रहे हैं तथा खुद को RJD का वोटर बताते हुए अनुपमा यादव का विरोध कर रहे हैं और उनसे गांव से चले जाने की बात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं।
वायरल वीडियो में अनुपमा यादव और असहज दिख रही है। उनकी गाड़ी को घेरकर लोग पवन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पहले का बताया जाता है। बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने हेतु भोजपुरी के कई गायक,अभिनेता, कलाकार आदि घूम रहे हैं। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव से लेकर कई दिग्गज भोजपुरी के कलाकार पवन सिंह के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे में काराकाट क्षेत्र में जहां पवन सिंह के चुनाव जीतने की चर्चा है, वहीं उनके विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है।