फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Passenger, Amrit Bharat Express train launched, Ashwini Vaishnav, Patna Junction

Bihar: बिहार को मिली सात नई ट्रेनों की सौगात, अश्विनी वैष्णव बोले- पहले 1000 था, अब दस हजार करोड़ का बजट है

Mon, 29 Sep 2025 01:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

Amrit Bharat Express: बिहारवासियों को दुर्गापूजा के अवसर पर एनडीए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सात नई ट्रेनों का आज शुभारंभ किया गया। इनमें चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।  

विज्ञापन
Bihar News: Passenger, Amrit Bharat Express train launched, Ashwini Vaishnav, Patna Junction
अमृत भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए इन सात ट्रेनों का शुभारंभ किया। पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इन सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। लोगों को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि  वर्षों तक कुछ काम नहीं होता था, वो सारे प्रोजेक्ट्स मोदी जी ने पूरे किए। पटना रेल कम रोड ब्रिज-28 किलोमीटर, मुंगेर रेल कम रोड ब्रिज-15 किलोमीटर का, कोसी ब्रिज जो कि बहुत पुराना एक बड़ा सपना था, उसे पीएम मोदी ने पूरा किया।  

विज्ञापन


आज चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ
बिहार में पहले जहां मात्र 1000 करोड़ रुपये का बजट होता था, आज वहां पर 10,000 करोड़ रुपये का बजट है। पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए, बिहार के विकास के लिए एक बहुत बड़ी अवधारणा हमारे सामने रखी है। उन्होंने कहा कि आज से बिहार में चार नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इनमें झाझा से दानापुर, पटना से बक्सर, नवादा से पटना और पटना से इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। वहीं मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली), छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा-अजमेर (मदार) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ हो चुका है। 

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा- रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है
रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। साथ ही, बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। गंगा नदी पर भी कई रेल सह सड़क पुलों का निर्माण हो रहा है। बिक्रमशिला के पास नया पुल, मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर पुल और भागलपुर के पास बिक्रमशिला और कटरिया के मध्य गंगा नदी पर एक और पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार का जुड़ाव और मजबूत होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 3,164 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के 98 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य चल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed