फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Online ticket service of Ropeway Rajgir started, Bihar Tourism teaser launched

Bihar News: रोपवे राजगीर की ऑनलाइन टिकट सेवा की शुरुआत, बिहार पर्यटन टीजर का हुआ लोकार्पण

Fri, 27 Sep 2024 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

Patna News: पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार में पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत और अत्याधुनिक पर्यटकीय सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Online ticket service of Ropeway Rajgir started, Bihar Tourism teaser launched
रोपवे राजगीर की ऑनलाइन टिकट सेवा की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य समारोह में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने राजगीर रोपवे की ऑनलाइन टिकट सेवा का शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार पर्यटन टीजर का भी लोकार्पण किया गया। समारोह का आयोजन पटना स्थित सिख हेरिटेज भवन में किया गया, जिसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

 
पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार में पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत और अत्याधुनिक पर्यटकीय सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके कारण दुनियाभर से पर्यटक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने परिचितों और मित्रों को बिहार आने का निमंत्रण दें, जिससे लोगों के मन में राज्य को लेकर बनी भ्रांतियां समाप्त होंगी।
विज्ञापन

 
राजगीर रोपवे की ऑनलाइन टिकट सेवा की शुरुआत
राजगीर, जो पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है। राजगीर के रोपवे के लिए अब पर्यटक https://bstdc.bihar.gov.in/ropewayrajgir/ वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस पहल से पर्यटकों को सुविधा के साथ-साथ समय की बचत भी होगी। इसके साथ ही, पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि राजगीर रोपवे की टिकट सेवा को जू और नेचर सफारी के टिकट सिस्टम से जोड़ने के लिए वन विभाग के साथ समन्वय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
परिचर्चा और बिहार पर्यटन नीति 2024 
इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा का मुख्य विषय बिहार पर्यटन नीति 2024 और बिहार पर्यटन उद्योग में भविष्य की धुरी था। चर्चा के दौरान यह बताया गया कि बिहार सरकार लगातार पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार और विस्तार कर रही है। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस नीति का उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना है।
 
पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों के विचार 
परिचर्चा में होटल ताज के प्रबंधक, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि और पर्यटन क्षेत्र के अन्य हितधारकों ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।
 
इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अनुसेवक मुनवा देवी, माया देवी, रामविलास पासवान, सुरेंद्र कुमार, रामेश्वर राम, अरविंद कुमार और अजय शंकर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 
पर्यटन के विकास का नया दौर 
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक अभिजीत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की यह पहल राज्य के पर्यटन को एक नई दिशा देगी और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। यह पहल राज्य में पर्यटन को और अधिक समृद्ध बनाएगी और आने वाले वर्षों में बिहार को पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed