फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish Kumar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Transferred Amount Details

Bihar News: नीतीश की महिला रोजगार योजना से बदली प्रदेश की तस्वीर, 75 लाख महिलाओं को मिला 10-10 हजार

Fri, 26 Sep 2025 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

Bihar News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Transferred Amount Details
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया दरवाजा खोल रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए शुरुआती 10 हजार रुपये की सहायता राशि और आगे कारोबार के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड की निर्मली देवी कहती हैं कि इस योजना से हमें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। मुझे मिली राशि से मैं गाय पालन शुरू करूंगी और गांव की अन्य महिलाओं को भी इस काम से जोड़कर मदद करूंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की अनीता देवी बताती हैं कि मशरूम व्यवसाय से शुरू हुई मेरी यात्रा अब दाल उद्यम तक पहुंचेगी। इस राशि से मैं अरहर, मसूर और मूंग की दाल का व्यापार शुरू करूंगी। इससे न केवल मेरी प्रगति होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। वहीं मुंगेर जिले की निशा देवी 10 हजार की राशि से फैशन बुटीक खोलने जा रही हैं। उनका कहना है कि अब गांव की महिलाओं को डिजाइनर कपड़ों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।



पढ़ें: मुखिया की गोली मारकर हत्या, चुनावी माहौल के बीच समस्तीपुर में बड़ी वारदात

ऐतिहासिक दिन, नई दिशा
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पहल से महिलाओं में नया आत्मविश्वास आया है। पहली किस्त मिलने के बाद कई महिलाओं ने कहा कि अब हम अपने गांव में ही व्यवसाय शुरू करेंगे और दूसरों को भी रोजगार देंगे। नीतीश सरकार की यह योजना न सिर्फ महिला उद्यमिता को नई गति दे रही है बल्कि बिहार में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत नींव भी रख रही है।

'बिहार की बहनों को आत्मनिर्भर बना रहा है'
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री का विकासपरक दृष्टिकोण मिलकर बिहार की बहनों को आत्मनिर्भर बना रहा है। यह योजना बिहार में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करेगी। इससे परिवार और समाज दोनों का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रही है। यही कारण है कि बिहार की जनता एनडीए को फिर से सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह से उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed