फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Minor after being lured with the promise of a government job incident took place at a guest house

बिहार क्राइम: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, खगौल के गेस्ट हाउस में वारदात

Sun, 25 Oct 2026 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 08:24 PM IST
सार

पटना के खगौल स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। आरोपी फरार है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं।

 

विज्ञापन
Bihar Crime: Minor after being lured with the promise of a government job incident took place at a guest house
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर खगौल थाना क्षेत्र के ददन हांडी रोड स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से बस में हुई थी। आरोपी ने खुद को सरकारी नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उसने कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा करते हुए नाबालिग को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और पटना बुलाया। इसके बाद दोनों के बीच करीब एक सप्ताह तक फोन पर बातचीत होती रही। इसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को भी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के सीएम सम्राट, राहुल समेत कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को नौकरी से संबंधित कागजात और प्रक्रिया पर चर्चा करने के बहाने आरोपी ने नाबालिग को सैनिक गेस्ट हाउस बुलाया। वहां उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाया। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।

खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी आरा के आसपास के क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed