फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Nitin Navin gave instructions to bjp party workers for gram Panchayat election

Bihar : नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा- पंचायत और निकाय स्तर पर बिहार को करना होगा मजबूत

Tue, 23 Dec 2025 07:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 23 Dec 2025 07:32 PM IST
सार

Nitin Navin : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को आज पहला टास्क दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पंचायत निकाय चुनाव होना है, जिसमें हम सबको अभी से ही लग जाना होगा। 

विज्ञापन
Bihar News : Nitin Navin gave instructions to bjp party workers for gram Panchayat election
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का बिहार की राजधानी पटना में अभिनंदन किया गया। इस दौरान एक भव्य रोड शो भी किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो पटना हवाई अड्डा से शुरू होकर पटना के मिलर हाई स्कूल के कैंपस में समाप्त हुआ जहां भाजपा ने विशाल कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक टास्क भी दिया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Video: नितिन नवीन ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- कुछ लोग विदेश जाकर अपने ही देश को गोली देते हैं
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को एक बहुत बड़ा मैंडेट दिया है। इस वजह से उस जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इसलिए सरकार की उपलब्धियों को नीचे धरातल तक ले जाने के साथ-साथ जनता से जुड़कर हमें काम करना पड़ेगा। जनता ने जिस अपेक्षा से हमें वोट दिया है हमें उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने का समय आ गया है। हमें सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाना होगा और फिर उसे धरातल पर उनके अनुसार काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Video: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई वर्ष 1992 की याद, बताया बंगाल में जीत के बाद क्या करेंगे?

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का सपना है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराए। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि नरेंद्र मोदी का सपना है कि एक लाख से अधिक युवा नेतृत्व निकाला जाय। और यह तभी होगा जब एक लाख से अधिक हमारे युवा नेतृत्व पंचायत से पार्लियामेंट तक आगे बढ़ेंगे। आने वाले समय में पंचायत में और नगर निकाय में चुनाव होने हैं, इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को आगाह करता हूं कि अगर नेतृत्वकर्ता बनना है तो अपने-अपने क्षेत्र में जाइए और जनता से जुड़कर काम कीजिए। जनता की समस्याओं में खरा उतरिये। नितिन नवीन ने कहा कि जब आप ऐसा कीजिएगा तभी आप निश्चित रूप से आप में से कोई वार्ड काउंसलर बनेगा, कोई मुखिया बनेगा और कोई भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनेगा। पंचायत निकाय चुनाव में हम सबको अभी से ही लग जाना होगा. तभी निश्चित रूप से यह चुनाव बदलते हुए बिहार की एक नई तस्वीर प्रदान करेगा। नितिन नवीन ने कहा कि अगर पंचायत और निकाय स्तर पर अगर अच्छा नेतृत्व खड़ा कर देंगे तो 2047 का बिहार भी विकसित बिहार बनकर उभरेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed