फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: NIA raids Motihari, team arrives with police at hideouts of three people

Bihar News: मोतिहारी में NIA की छापेमारी, इन तीन लोगों के ठिकानों पर पुलिस टीम के साथ पहुंची टीम

Sun, 30 Nov 2025 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Nov 2025 11:25 AM IST
सार

एनआईए की टीम ने तीनों संदिग्धों के ठिकानों से उनके आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक कुछ खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जाली नोट समेत कई मामले में यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Bihar News: NIA raids Motihari, team arrives with police at hideouts of three people
चकिया थाना में संदिग्धों से पूछताछ की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र और आदापुर थाना क्षेत्र में आज सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। चकिया थाना के कोयला बेलवा गांव और आदापुर थाना क्षेत्र के अरड़ा गांव में केंद्रीय एजेंसी की टीम ने जांच अभियान चलाया। करीब दो से तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान चकिया के शिक्षक मनोज पाठक के घर तथा आदापुर क्षेत्र के रूदल पासवान और बद्री पासवान के घर में तलाशी ली गई। NIA की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ सुबह-सुबह ही दोनों जगह पहुंची थी। टीम के सदस्य घरों के सभी दस्तावेजों को बाहर निकालकर एक-एक करके उनकी गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


फेक करेंसी से जुड़ा है मामला
छापेमारी के दौरान NIA ने मनोज पाठक के दामाद धीरज तिवारी को हिरासत में लिया है। टीम ने उसके कई दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी कागजातों को एक काले बैग में सील कर थाने ले जाया गया है, जहां पूछताछ की जा रही है। मामला फेक करेंसी और फर्जी दस्तावेज से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

Bihar Weather: सावधान! दिसंबर के पहले सप्ताह से ही बिहार में बढ़ेगी ठंड, प्रशासन अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुवैत में काम करता था धीरज
मिली जानकारी के अनुसार धीरज तिवारी कुवैत में रहकर काम करता था और उसने नेपाल की नागरिकता लेने के साथ भारत में भी फर्जी आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज बनवा रखे थे। उसकी पत्नी की मौत 2018 में हो चुकी है, लेकिन उसके बैंक खाते अभी भी सक्रिय थे और उनमें करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। पत्नी की मौत के बाद धीरज ने अपनी साली से शादी कर ली थी। विदेश से आने पर वह अक्सर अपने ससुराल कोयला बेलवा में ही ठहरता था। इसी कारण एनआईए ने उसके आदापुर स्थित घर और ससुराल कोयला बेलवा दोनों जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, धीरज तिवारी की पूरे मामले में बड़ी संलिप्तता मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed