फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: middle aged man who went for morning walk in Nalanda was crushed by truck, died; driver arrested

Bihar News: नालंदा में सुबह की सैर पर निकले अधेड़ को ट्रक ने कुचला, गई जान; वाहन चालक गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Oct 2024 02:34 PM IST
सार

Nalanda News: नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: middle aged man who went for morning walk in Nalanda was crushed by truck, died; driver arrested
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना नूरसराय थानाक्षेत्र के मुज्जफरपुर के पास हुई। मृतक की पहचान नूरसराय थानाक्षेत्र के चरुई पर निवासी गोरे मिस्त्री (40) के रूप में की गई है, जो फर्नीचर बनाने का काम करते थे।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि गोरे मिस्त्री हर रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी दनियावां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को खदेड़कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की खबर जैसे ही मृतक के परिवार तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया है। परिजनों की चीख-पुकार से गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन



 
इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed