{"_id":"6a83bb8fdde07cc5fd0334fc","slug":"bihar-news-massive-fire-breaks-out-at-an-electronics-warehouse-in-patna-here-are-the-details-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा समान जलकर राख; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा समान जलकर राख; जानिए पूरा मामला
Tue, 18 Aug 2026 07:25 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:25 AM IST
सार
Patna News Updates: अचानक बेसमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। फौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
आग पर काबू पाने पहुंचीं टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के एसपी वर्मा रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बेसमेंट में पार्किंग के साथ एसी, फ्रिज, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम था। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
खबर अपडेट दें...
विज्ञापन
पटना के फायर ऑफिसर अजित कुमार ने बताया कि आग बेसमेंट में लगी थी, जिसे अब पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। आग से बेसमेंट में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। फायर अधिकारी के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स के मालिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खबर अपडेट दें...