{"_id":"6610071bc4f35763f20ce373","slug":"bihar-news-married-woman-beaten-to-death-in-rohtas-family-members-of-deceased-blame-in-laws-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रोहतास में विवाहित महिला की पीट-पीट कर हत्या, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रोहतास में विवाहित महिला की पीट-पीट कर हत्या, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Fri, 05 Apr 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:43 PM IST
सार
Rohtas News: मृतका रीना देवी के भाई ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने मार-पीट कर हत्या कर दी है। पहले भी ससुराल के लोग शराब पीकर मार-पीट करते थे।
विज्ञापन
मृतका का शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले के नारायणपुर में ससुराल पक्ष ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह आरोप मृतका के मायके वालों ने लगाया है। मृतका की पहचान चेनारी थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी सरोज शर्मा की पत्नी रीना देवी (30) बताई गई। वहीं, सूचना पर पहुंची चेनारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सदर अस्पताल सासाराम के चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि चेनारी थाना पुलिस महिला के शव को यहां लाई थी। पोस्टमार्टम कराकर महिला के शव को सौंप दिया गया है। मृतका रीना देवी के भाई ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने मार-पीट कर हत्या कर दी है। पहले भी ससुराल के लोग शराब पीकर मार-पीट करते थे। अंततः अब उसकी बहन रीना देवी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चेनारी थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी सरोज शर्मा से उसकी बहन रीना की शादी हुई थी।
विज्ञापन