फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : many people fell ill with food poisoning after eating wedding feast mokama patna bihar

Bihar : शादी में भोज खाते ही मची अफरातफरी, दो सौ से अधिक लोग हुए बीमार, कैंप लगाकर हो रहा इलाज

Sat, 29 Nov 2025 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Nov 2025 09:41 PM IST
सार

Bihar : शादी का भोज खाते-खाते अचानक लोग उल्टी करने लगे। किसी ने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। मामला समझते देर नहीं लगी, इसलिए आननफानन में सभी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा, लेकिन बिहार लोगों की संख्या देखते ही देखते 200 पार कर गई।

विज्ञापन
Bihar News : many people fell ill with food poisoning after eating wedding feast mokama patna bihar
कैंप लगाकर इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा के औटा गांव में एक शादी समारोह में बहुभोज खाने के बाद 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। भोज खाने के कुछ घंटे बाद अचानक लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में जलन की शिकायत होने लगी थी, जिसके बाद लोग काफी संख्या में इलाज के लिए मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंच गए। अचानक सैकड़ों लोगों के बीमार होने से मोकामा के सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग होम में अफरा तफरी की स्थिति मच गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को चुना विधायक दल का नेता, बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भी फूड पॉइजनिंग की दवा और इंजेक्शन की कमी होने के बाद मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया गया। डॉक्टर की टीम फूड पॉइजनिंग से पीड़ित लोगों के इलाज में जुटी है। अब लोगों की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। फूड पॉइजनिंग का असर दो से तीन दिन तक रहने के कारण लोगों को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वृद्ध लोगों और महिलाओं पर डॉक्टर की टीम विशेष नजर रखे है। सभी को बुखार के साथ दस्त, लूज मोशन और पेट में मरोड़ और जलन की शिकायत हो रही है। डॉक्टर का कहना है कि भोज में मिठाई में फटा दूध इस्तेमाल करने से लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई है। मोकामा ट्रामा सेंटर में 21 मरीज का इलाज हुआ है । वहीं मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोकामा रेफरल अस्पताल और निजी क्लीनिक में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed