फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Lizard found in mid-day meal in Nalanda, 23 children fell ill after eating food

Bihar News: नालंदा में मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, खाना खाने से 23 बच्चे बीमार; स्कूल में मचा हड़कंप

Fri, 13 Sep 2024 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 04:20 PM IST
सार

Nalanda News: मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा के छात्र गोलू कुमार ने बताया कि खाने में एक छिपकली निकली, उक्त खाने को सभी बच्चों ने खाया था। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और चक्कर आने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Lizard found in mid-day meal in Nalanda, 23 children fell ill after eating food
अस्पताल में भर्ती बीमार छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में एक बार फिर से मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। घटना हिलसा अनुमंडल के मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा की है। जहां खाने में छिपकली मिलने के बाद स्कूल के 23 बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा के छात्र गोलू कुमार ने बताया कि खाने में एक छिपकली निकली, उक्त खाने को सभी बच्चों ने खाया था। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और चक्कर आने लगे। मध्याह्न भोजन में पुलाव और छोले की सब्जी मिली थी। पुलाव में छिपकली मिली थी।
विज्ञापन

 
बीमार बच्चों में सिमरन कुमारी, गोलू कुमार, साहिल कुमार, कुंदन कुमार, सोनी कुमारी, अंशु कुमारी, रजनीश कुमार, रोहित कुमार, धर्मवीर कुमार, स्वीटी कुमारी, जिग्नेश कुमार, रूनी कुमारी, निर्मला कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सोनम कुमारी, टीपू कुमार, संजीत कुमार, गुंजन कुमारी, अस्मिता कुमारी, झुनी कुमारी, जुली कुमारी और शिवम कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
बताया जा रहा है कि अचानक एक-एक कर बच्चों में उल्टी-दस्त और सिर चकराने की शिकायत पर स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और बच्चों को एक-एक कर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह बात बच्चों के परिजनों को मिली तो एक-एक कर वे अपने बच्चे को देखने के लिए अस्पताल पहुंचते रहे, जिससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
 
मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा स्कूल के प्राचार्य अबू तलाह ने बताया कि एनजीओ द्वारा स्कूल में खाना पहुंचाया जाता है। उस स्कूल के रसोइया और शिक्षक द्वारा खाना खाकर टेस्ट किया गया था, उसके बाद बच्चों को परोसा गया। फिर एक बच्चे की थाली में छिपकली मिली इसके बाद यह पूरी घटना हुई।

 
वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राजीव रंजन, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा ने बताया कि बच्चों की स्थिति सामान्य है। उन्हें दवा और सलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed