फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Let's Inspire Bihar's IPS Vikas Vaibhav Six major national eventsoutside Bihar

Bihar : लेट्स इंस्पायर बिहार की राष्ट्रव्यापी पहल, IPS विकास वैभव ने कहा- बिहार का नवजागरण बना राष्ट्रीय चेतना

Wed, 10 Dec 2025 06:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Dec 2025 06:27 PM IST
सार

 Let's Inspire Bihar :  लेट्स इंस्पायर बिहार अब सिर्फ एक क्षेत्रीय आंदोलन नहीं रहा, बल्कि यह बिहार के नवजागरण का जनसंग्रह है, जो देश भर में लाखों लोगों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News : Let's Inspire Bihar's IPS Vikas Vaibhav Six major national eventsoutside Bihar
आईपीएस विकास वैभव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सकारात्मक सामाजिक बदलाव और विकासोन्मुख विचारधारा को बढ़ावा देने वाले प्रमुख अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार ने अब राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों की एक भव्य श्रृंखला की घोषणा की है। अभियान के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने आज पटना के विद्यापति भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अगले चार महीनों में होने वाले छह बड़े राष्ट्रीय आयोजनों का खाका पेश किया।

विज्ञापन


विकास वैभव ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार अब सिर्फ एक क्षेत्रीय आंदोलन नहीं रहा, बल्कि यह बिहार के नवजागरण का जनसंग्रह है, जो देश भर में लाखों लोगों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजन बिहार की प्रतिभा, संस्कृति और भविष्य के विज़न को नई ऊँचाई देंगे। यह श्रृंखला मात्र कार्यक्रमों का कैलेंडर नहीं, बल्कि बिहार @ 2047 की दूरदृष्टि का रोडमैप है।
विज्ञापन


लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत आगामी चार महीनों में बिहार सहित भारत के विभिन्न राज्यों में उपरोक्त महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर, 2025 को बेंगलुरू के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार में ‘बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव (सीजन 3)’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल होंगे। साथ ही, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक मिथिलेश तिवारी तथा विधायक रत्नेश कुशवाहा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। यह कॉन्क्लेव दक्षिण भारत में बसे मूल बिहारवासियों, उद्योग नेतृत्वकर्ताओं, निवेशकों एवं कॉर्पोरेट जगत से जुड़े वरिष्ठजनों को बिहार में उद्यमिता, निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। इस कॉन्क्लेव में प्रदत्त मार्गदर्शन एवं सहभागिता से अभियान के अंतर्गत बिहार में उद्यमिता की क्रांति को तीव्र गति मिलने की पूर्ण संभावना है तथा 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। दक्षिण भारत में रह रहे सभी मूल बिहारवासियों एवं बिहार में निवेश करने की इच्छा रखने वाले सभी उद्यमियों को भी इस कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी 2026 को हैदराबाद के भारत के प्रमुख नवाचार केंद्र T-Hub Hitech City के कैंपस में Bihar Development Summit 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में बिहार के उप-मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे। दक्षिण भारत के आईटी, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में अग्रणी उद्यमियों एवं वैश्विक निवेशकों के बीच बिहार को एक उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने में यह आयोजन एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। 22 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे एक भव्य Bihar Development Summit का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के प्रमुख कॉर्पोरेट नेतृत्व, शिक्षा विशेषज्ञ, सामाजिक उद्यमी एवं युवा प्रतिनिधी शामिल होंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed