फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Katihar RJD leader killed in collision between truck and Bolero, four people seriously injured

Bihar News: ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में कटिहार के राजद नेता की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 PM IST
सार

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में कटिहार के राजद नेता और मुखिया संघ अध्यक्ष की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुई। 

विज्ञापन
Bihar News: Katihar RJD leader killed in collision between truck and Bolero, four people seriously injured
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कटिहार के राजद नेता और मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना फतुहा-खुशरूपुर बॉर्डर के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुई। हादसे में बोलेरो सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना के अस्पताल में रैफर किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल किशोर यादव, जो कि रौनिया पंचायत के मुखिया और राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी थे, अपनी बोलेरो गाड़ी से पटना के बापू सभागार भवन में आयोजित एक मीटिंग में शामिल होने के लिए कटिहार से पटना आ रहे थे। इसी दौरान फतुहा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: 25 साल के युवक को कोर्ट ने सुनाया 21 साल का सश्रम कारावास; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के वक्त बोलेरो में कौशल किशोर यादव के साथ चार अन्य लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल होने वालों में गाड़ी चला रहा मृतक मुखिया संघ अध्यक्ष व राजद नेता का पुत्र बंटी कुमार, राकेश कुमार, विमल कुमार और भगवान कुमार यादव शामिल हैं। सभी को फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रैफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा इतना भयानक था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कौशल किशोर यादव के साथ एक अन्य स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ और लोग भी सफर कर रहे थे, जो पीछे चल रहे थे। उन्होंने हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed