{"_id":"68adab58fc1bc8a5eb01a4d9","slug":"bihar-news-junior-doctors-go-on-strike-pmch-patna-due-to-demand-increase-stipend-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, घंटों परेशान रहे मरीज; कहा- बहुत हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, घंटों परेशान रहे मरीज; कहा- बहुत हो रही परेशानी
Tue, 26 Aug 2025 06:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:10 PM IST
सार
Bihar : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ा। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से इलाज कराने आये मरीज और उनके परिजनों ने काफी परेशान रहे। उनकी परेशानी के साथ-साथ उनकी नाराजगी भी स्पष्ट रूप से दिख रही थी।
विज्ञापन
हड़ताल पर मेडिकल के छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर मंगलवार सुबह से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप हो गई, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ समय के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद रहे, जिसके चलते दूर-दराज से आए मरीज और उनके परिजन परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाने की है मांग
पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि उनका प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाया जाय। उनके अनुसार वेलोग प्रति दिन 12 से 18 घंटे तक काम करते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें मात्र 20,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। इस महंगाई में यह राशि काफी काफी कम है, इसलिए उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। जूनियर डॉक्टरों ने सरकार से मांग पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
बढ़ी मरीजों और परिजनों की परेशानी
जूनियर डॉक्टरों के अचानक किये गये हड़ताल से इलाज कराने आये मरीज और उनके परिजनों ने काफी नाराजगी दिखी। उनका कहना है कि अगर हड़ताल की जानकारी पहले से होती तो हम इतना किराया खर्च कर यहां तक नहीं आते। ऐसे कई मरीजों और परिजनों ने अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन