फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Judge Quarter-Guest House to be built in Piro, Rs 16.81 crore approved Gift for Chhapra too

Bihar: पीरो में बनेगा जज क्वार्टर-गेस्ट हाउस, 16.81 करोड़ की मंजूरी; छपरा के लिए भी सौगात; सम्राट चौधरी

Thu, 07 Aug 2025 01:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि छपरा (सारण) में वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना पर कुल 16 करोड़ 97 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Judge Quarter-Guest House to be built in Piro, Rs 16.81 crore approved Gift for Chhapra too
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा के पीरो अनुमंडल में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की गई है। यहां 20 जज क्वार्टर और छह मंजिला ट्रांजिट-कम-गेस्ट हाउस (G+6) का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 16 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च होंगे।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्माण भवन निर्माण विभाग के  जरिए किया जाएगा, जिससे न्यायिक अधिकारियों को बेहतर आवास और ठहराव की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीरो के न्यायालय परिसर में 20 जजों के लिए क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसके अलावा छह मंजिला गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जाएगा, जो न्यायाधीशों के अस्थायी ठहराव के साथ-साथ न्यायिक कार्यों में भी उपयोगी होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार मानती है कि अगर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा और माहौल मिले तो आम लोगों को समय पर न्याय मिल सकता है। इस योजना को न्याय व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


पढ़ें:  जमालपुर में प्रचंड हुई गंगा नदी, तीन पंचायतों के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी; बढ़ी परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन


16.97 करोड़ की लागत से छपरा में वाणिज्य कर अधिकारियों के लिए  क्वार्टर का होगा निर्माण -सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि छपरा (सारण) में वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के लिए आवासीय भवन निर्माण योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना पर कुल 16 करोड़ 97 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत वाणिज्य कर कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें कार्यस्थल के पास ही रहने की सुविधा मिलेगी और उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भवन निर्माण विभाग द्वारा तैयार तकनीकी रिपोर्ट और नक्शे के आधार पर यह योजना स्वीकृत की गई है। योजना 2025-26 के बजट प्रावधान के तहत स्वीकृत किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कोशिश है कि विभागों में कार्यरत अधिकारियों और  कर्मचारियों को समुचित कार्यालय, आवास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए। इससे उन्हें बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसी कड़ी में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के लिए छपरा में आवासीय भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed