फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Ganga river swells in Jamalpur, flood water spreads in low lying areas of three panchayats

Bihar: जमालपुर में प्रचंड हुई गंगा नदी, तीन पंचायतों के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी; बढ़ी परेशानियां

Thu, 07 Aug 2025 01:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 01:16 PM IST
सार

Bihar: बढ़ते गंगा के जलस्तर के कारण पशुपालकों के सामने चारे की भारी समस्या खड़ी हो गई है। मवेशियों को बचाकर सड़क पर लाया गया है, लेकिन उनके लिए चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
Bihar: Ganga river swells in Jamalpur, flood water spreads in low lying areas of three panchayats
गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। इससे तीन पंचायतों  सिंघिया, परहम और इन्द्ररूख पश्चिमी के निचले इलाकों में पानी फैल गया है। इन तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का पानी लोगों के घर-आंगन तक पहुंच चुका है। खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं और फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गंगा नदी यहां से काफी दूरी पर बहती है, फिर भी पानी गांवों में घुस चुका है। केवल ऊंचे स्थान ही अब तक सुरक्षित हैं। यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो स्थिति और भी विकट हो जाएगी। खेतों में लगी धान की फसलें डूब गई हैं, जबकि जिन खेतों में अभी रोपनी नहीं हुई थी, उनमें भी पानी भर गया है। इससे खेती-किसानी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन

पशुपालकों के सामने चारे की भारी समस्या खड़ी हो गई है। मवेशियों को बचाकर सड़क पर लाया गया है, लेकिन उनके लिए चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नालंदा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि घर, खेत और खलिहान सब पानी में डूब चुके हैं। यदि जल्द ही जलस्तर में कमी नहीं आई, तो हजारों लोग बेघर हो सकते हैं। इसके चलते आवास और भोजन की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। इधर, ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की तैयारी कर रहे हैं और अपने स्तर पर बचाव के प्रयास में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed