Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Inspector posted at Harnaut police station shot himself, condition critical

Bihar News: हरनौत थाने में तैनात दरोगा ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना किया गया रेफर

Tue, 22 Jul 2025 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-2, सुरक्षा डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर हरनौत थाना का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Inspector posted at Harnaut police station shot himself, condition critical
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरनौत थाना में पदस्थापित एक दरोगा ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पटना के पारस अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले दरोगा की पहचान रामपुकार यादव के रूप में हुई है, जो डायल 112 वाहन पर कार्यरत थे। उन्होंने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।

विज्ञापन


पढ़ें: हाजीपुर में कोढ़ा गैंग की सक्रियता: एक सप्ताह में 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग, अब SP कार्यालय के पास हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-2, सुरक्षा डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर हरनौत थाना का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दरोगा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed