फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Husband killed second wife in Madhubani, Bihar police engaged in investigation

Bihar News: पति ने दूसरी पत्नी को मार डाला, गला रेतने के बाद दरवाजा बंद कर बैठा रहा

Sun, 31 Aug 2025 02:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 Aug 2025 02:11 PM IST
सार

Madhubani News: वारदात के बाद आरोपी घर एक कोने में बैठ गया। बच्चों के साथ वह बैठा रहा। घर में महिला की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। घटना में इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar News: Husband killed second wife in Madhubani, Bihar police engaged in investigation
हत्या का आरोप।

विस्तार

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में पति ने अपनी पत्नी को गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से इस जघन्य वारदात की जानकारी लेने में जुटी है, लेकिन हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

 

शनिवार, डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीदरगंज निवासी मो. सरफराज उर्फ लड्डन ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली शादी मिर्जापुर में हुई थी, लेकिन बाद में उसने पहली पत्नी को छोड़कर करीब दो साल पहले मधेपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में खुशबू परवीन से दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से उसे एक बेटा भी है।

विज्ञापन

 

शनिवार की रात लड्डन ने अपनी पत्नी को मार कर बच्चे के साथ घर के एक कोने में बैठा रहा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक घर बंद रहने और अंदर से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने छानबीन की और दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नज़ारा दिल दहलाने वाला था। घर में खुशबू की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और आरोपी पति सरफराज एक कोने में बच्चे के साथ बैठा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला की गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस घटना को जघन्य अपराध मान रही है। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत और मातम का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed