फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: how people saved Rail accident in jehanabad bihar memu train collision with jcb on track

Bihar News: बिहार में रेल ट्रैक पर फंसी जेसीबी मशीन, तभी आती दिखी ट्रेन; आम लोगों ने बचा लिया बड़ा रेल हादसा

Wed, 31 Jul 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 Jul 2024 02:58 PM IST
सार

Bihar Train News: जहानाबाद में दक्षिण बानाबर हॉल्ट के पास स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया। उसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: how people saved Rail accident in jehanabad bihar memu train collision with jcb on track
स्थानीय लोगों ने टाला बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-गया रेल खंड के जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से दक्षिण बानाबर हॉल्ट के पास स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रेल हादसा होने से बचने के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

विज्ञापन


दरअसल, बताया जा रहा है कि बानाबर हॉल्ट के पास रेल पटरी क्रॉस कर रहे रेलवे क्रॉसिंग पर एक जेसीबी मशीन रेल पटरी में फंस गई। रेल पटरी में फंसी जेसीबी मशीन को निकालने के लिए दूसरी जेसीबी मशीन बुलाई गई। दोनों जेसीबी अप और डॉउन रेलवे ट्रैक पर खड़ी थीं। इसी दौरान गया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को देखकर स्थानीय लोगों ने अपने लाल गमछे को काफी दूर जाकर हवा में लहराया और ड्राइवर को सचेत किया। लोगों द्वारा लाल गमछा लहराते देख मेमू ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


इधर, गया की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक में फंसी जेसीबी को आसपास के लोगों द्वारा निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जेसीबी मशीन को ट्रैक से दूर किया गया, तब जाकर रेल परिचालन सुचारु ढंग से शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बानाबर हॉल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग से जेसीबी रेल पटरी क्रॉस कर रही थी। इस दौरान जेसीबी रेल पटरी में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब जेसीबी नहीं निकली तो उसे निकालने के लिए दूसरी जेसीबी मशीन को लाया गया तो फंसे हुए जेसीबी को निकालने में देर हो रही थी। इस दौरान गया की ओर से मेमू पैसेंजर ट्रेन आ गई। फिर हम लोगों ने दौड़कर लाल गमछा मेमू पैसेंजर ट्रेन के चालक को दिखाया। चालक की सूझबूझ के कारण गया से पटना जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रोका गया। यात्रियों के बीच भी खलबली मच गई कि आखिरकार क्या हुआ। जब जेसीबी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया, तब जाकर रेलवे परिचालन प्रारंभ किया गया। लोगों का कहना है कि अगर स्थानीय लोगों और मेमू पैसेंजर ट्रेन के चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed