फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : General Administration Department awarded ISO certification nitish kumar patna bihar

Bihar : नीतीश सरकार की बड़ी उपलब्धि, सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO सर्टिफिकेट; सीएम को सौंपा प्रमाण-पत्र

Wed, 21 Jan 2026 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 Jan 2026 09:23 PM IST
सार

Bihar : नीतीश सरकार को आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। सामान्य प्रशासन विभाग को ISO सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र सीएम नीतीश कुमार को सौंपा गया। 

विज्ञापन
Bihar News : General Administration Department awarded ISO certification nitish kumar patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र भेंट देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने कार्यप्रणाली और पारदर्शिता के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 से नवाजा गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास संकल्प में इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र भेंट किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 23 जनवरी को कांग्रेस किसे चुनेगी विधायक दल का नेता? रेस में यह दो नाम, बाकी में यह पेंच फंस रहा
विज्ञापन


2029 तक वैध रहेगा प्रमाणन
इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स द्वारा यह सर्टिफिकेट 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, जो अगले तीन वर्षों यानी वर्ष 2029 तक प्रभावी रहेगा। विदित है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही सामान्य प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी देखरेख में विभाग ने कार्यशैली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-समृद्धि यात्रा में हंगामा: महिला भाजपा विधायक से दुर्व्यवहार के आरोप; तनाव के बीच CM नीतीश से शिकायत की तैयारी

विभाग के प्रयासों की खूब हुई सराहना
प्रमाण-पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इनके अलावा इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के डीजीएम तरुण स्वरूप और आफताब आलम ने विभाग के प्रयासों की सराहना की।
यह खबर भी पढ़ें-Love Marriage : घर में है बेटी तो पढ़ लीजिए यह खबर, भारतीय लड़कियों के लिए मायने रखेंगे यह दो फैसले

इन सुधारों की वजह से मिला सम्मान
विभाग का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में सामान्य प्रशासन विभाग के भीतर कई क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से ऑफिस परिसर का आधुनिकीकरण और सुव्यवस्थितीकरण, फाइलों के निपटारे और विभागीय प्रक्रियाओं में आमूल-चूल बदलाव और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए नई तकनीक और इनोवेशन को प्राथमिकता शामिल है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह प्रमाणन राज्य सरकार की प्रशासनिक कार्यकुशलता और पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed