{"_id":"6892e4be26a3925b440b554c","slug":"bihar-news-four-employees-of-bihar-transport-department-embezzled-rs-2-3-crore-tax-evasion-exposed-in-audit-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: परिवहन विभाग के चार कर्मी डकार गए दो करोड़ 30 लाख रुपये, विभागीय ऑडिट में टैक्स चोरी की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: परिवहन विभाग के चार कर्मी डकार गए दो करोड़ 30 लाख रुपये, विभागीय ऑडिट में टैक्स चोरी की खुली पोल
Wed, 06 Aug 2025 10:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:44 AM IST
सार
परिवहन विभाग में इतनी राशि के गबन की खबर से रोहतास में हड़कंप मच गया है। पुलिस डीटीयू कार्यालय से कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई है और पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के परिवहन विभाग में वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय ऑडिट में लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपए के गबन की बात सामने आई है, इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि जिला परिवहन विभाग में वित्तीय अनियमितता का खुलासा तब हुआ जब वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2025 के वित्तीय वर्ष की ऑडिट हुई। इस ऑडिट में बात सामने आई कि परिवहन विभाग के चार कर्मियों ने मिलकर टैक्स के लगभग दो करोड़ 30 लाख रुपए सरकार के खाते में जमा ही नहीं किये।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के चार कर्मियों पर प्राथमिकी
रोहतास जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने परिवहन विभाग के चार कर्मियों पर वित्तीय अनियमितता को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीटीओ रामबाबू ने बताया कि परिवहन विभाग में कार्यरत अजय कुमार सिंह तथा अक्षय कुमार द्वारा मोटर व्हीकल टैक्स के लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं कराए गए। इसके अलावा प्रोग्रामर अनिल कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिल कुमार ने भी मिलकर ई-चलान का लगभग 55 लाख रुपया बैंक में नहीं जमा किया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों से वसूले गए राशि को सरकार के खाते में नहीं जमा करना एक बड़ा वित्तीय अनियमितता है। इसके खिलाफ नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
राखी से पांच दिन पहले भाई की मौत, बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
डीएसपी ने शुरू की जांच
वहीं सासाराम नगर थाना में डीटीओ रामबाबू द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार डीटीओ कार्यालय पहुंचे और कई कर्मियों से लंबी पूछताछ भी की।